छत्तीसगढ़ की आम जनता से 26 नवंबर को मुलाकात करेंगे सीएम साय. मुख्यमंत्री जी का होगा जनदर्शन कार्यक्रम. 3 घंटे के लिए सीधे आप बिना किसी अपॉइंटमेंट के मिल सकते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से

छत्तीसगढ़ की आम जनता से 26 नवंबर को मुलाकात करेंगे सीएम साय. मुख्यमंत्री जी का होगा जनदर्शन कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading