चुटकी बजाते ही हो जाएगा अब बैनामा- राज्य में जमीन की रजिस्ट्री आसान करने की बड़ी तैयारी. अब नहीं होगी दो गवाहों की जरूरत. क्रेता- विक्रेता की उपस्थिति में ही हो जाएगी रजिस्ट्री

चुटकी बजाते ही हो जाएगा अब बैनामा- राज्य में जमीन की रजिस्ट्री आसान करने की बड़ी तैयारी. अब नहीं होगी दो गवाहों की जरूरत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब राज्य में जमीन रजिस्ट्री करवाने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रही है।अब तक प्लाट, मकान, खेत आदि खरीदने में अभी क्रेता और विक्रेता के अलावा दो गवाह भी लगते हैं, लेकिन अब रजिस्ट्री आसान होने जा रही है। जल्द ही गवाहों की अनिवार्यता को खत्म करने की तैयारी है।यह सुविधा लागू होने पर बस चुटकी बजाते ही जमीन व मकान का बैनामा क्रेता और विक्रेता के बीच हो जाएगा। घंटों की भागदौड़ बचेगी वहीं बस कुछ मिनटों में ही रजिस्ट्री हो जाएगी। इस व्यवस्था से खरीदारों का समय बचेगा।वर्तमान में किसी भी संपत्ति की खरीद व बिक्री के लिए आनलाइन स्लाट बुक करना होता है, इसके बाद अपने निर्धारित समय पर क्रेता और विक्रेता को दो गवाहों के साथ रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचना पड़ता है। जैसे ही क्रेता और विक्रेता पहुंचते हैं, उनका सत्यापन आधार कार्ड आधारित बायोमीट्रिक सत्यापन होता है।इस दौरान गवाही के लिए पेश होने वाले दोनों गवाहों का भी आधार कार्ड से फिंगरप्रिंट और आइरिश स्कैन कर लाइव फोटो के साथ सत्यापन कराना पड़ता है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगता है। चूंकि अब सरकार जल्द ही गवाहों की अनिवार्यता खत्म करने जा रही है जिससे सिर्फ क्रेता और विक्रेता का आधार बायोमीट्रिक मिलान से बैनामा हो जाएगा। ऐसे में गवाहों का इंतजार और समय की बचत होगी।

नई व्यवस्था से क्या फायदा होगा

गवाह ढूंढने और साथ लाने की झंझट खत्म: रजिस्ट्री के समय दो गवाहों को तलाशने, मनाने और रजिस्ट्री दफ्तर ले जाने की परेशानी नहीं रहेगी।

समय और छुट्टी की बचत

नौकरीपेशा लोगों को गवाहों या खुद के लिए बार-बार काम से छुट्टी लेने की मजबूरी कम होगी, और प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

डिजिटल सत्यापन में आसानी

आधार ई-केवाईसी के जरिए क्रेता और विक्रेता की पहचान सीधे डिजिटल रूप से पक्की हो सकेगी।

भविष्य में गवाहों से जुड़े विवादों में राहत

गवाहों के मुकरने या कोर्ट में न आने जैसी संभावित अड़चनों से भी बचाव हो सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading