जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ फन फेयर एवं फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन. प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में पहुंची समाज सेविका रिंकी अग्रवाल एवं मधु सलूजा. बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की निर्णायक गणों ने

कार्यक्रम की निर्णायक श्रीमती रिंकी अग्रवाल का स्वागत करते विद्यालय परिवार के सदस्य
कार्यक्रम की निर्णायक श्रीमती मधु सलूजा का स्वागत करते विद्यालय परिवार के सदस्य
गुंजन एजुकेशन सेंटर के फन फेयर का उद्घाटन कार्यक्रम

जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ फन फेयर एवं फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन. प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में पहुंची समाज सेविका रिंकी अग्रवाल एवं मधु सलूजा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

शक्ति -बाल दिवस के शुभ अवसर पर गुंजन एजुकेशन सेंटर, स्टेशन रोड, सक्ती में भव्य फनफेयर एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, एवं अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती महेश चंद्रा उपस्थित रहे। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मधु सलूजा एवं श्रीमती रिंकी अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक नितिन सोनी एवं श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक एवं प्रेरणादायक वेशभूषाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं फनफेयर में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक गतिविधियों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा इनमें छोटेलाल राठौर, गोबिंद दास, तुलेश चंद्रा, पीयूष यादव, पुष्पा यादव, सारिका सोनी, देविका पटेल, काजल महंत, सोनिया सोनवानी, खुशबू खान, नेहा गुप्ता, कविता देवांगन, भूमेश यादव, शिवशंकर साहू, पूनम यादव, शांति यादव, भुनेश्वरी मानिकपुरी, सौम्या महंत, ज्योति देवांगन, जया केंवट, सरला यादव, दीपा यादव, अंजली पटेल एवं अनुसुइया पटेल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम सभी के सहयोग, उत्साह और समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ फन फेयर का आयोजन
गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ फन फेयर का आयोजन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading