कमाल कर दिया अभिषेक ने-पुरातत्व वस्तुओं के उत्कृष्ट संग्रहकर्ता के रूप में राजधानी रायपुर में आईएएस अधिकारी गोयल के हाथों सम्मानित हुए शक्ति के अभिषेक बंसल. अभिषेक की संग्रह की गई वस्तुओं की प्रशंसा की अतिथियों ने. अभिषेक के प्रयासों ने राष्ट्रीय स्तर पर दी है शक्ति को पहचान

आईएएस अधिकारी के हाथों सम्मानित होते शक्ति के अभिषेक बंसल

पुरातत्व वस्तुओं के उत्कृष्ट संग्रहकर्ता के रूप में राजधानी रायपुर में आईएएस अधिकारी गोयल के हाथों सम्मानित हुए शक्ति के अभिषेक बंसल. अभिषेक की संग्रह की गई वस्तुओं की प्रशंसा की अतिथियों ने. अभिषेक के प्रयासों ने राष्ट्रीय स्तर पर दी है शक्ति को पहचान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुरातत्व वस्तुओं के उत्कृष्ट संग्रहकर्ता के रूप में शक्ति शहर के अभिषेक बंधन को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा की ऊर्जावान अधिकारी कार्तिकेय गोयल के हाथों सम्मानित किया गया। तो वहीं अभिषेक बंसल के प्रयासों एवं उनकी पहल की भी अतिथियों ने प्रसन्नता की।ज्ञात हो कि दक्षिण कौशल मुद्रा उत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 13 से 15 नवंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शन और दुर्लभ चीजों की प्रदर्शन देखने का मौका मिला और लोगो ने खूब सराहा ,दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव के सदस्य अभिषेक बंसल को मिला पुरस्कार। आईएएस कार्तिके गोयल ने किया पुरस्कृत किया आईएएस गोयल जी ने बताया की हमे अपने देश और संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि देश में समाज में जागुरुकता की भावना जागृत हो सके और अपने संस्कृति की विरासत धरोहर को बचाया जा सके जिले से अभिषेक बंसल ने वहाँ ब्रिटिश शासन भारत के पुराने नोट पुर्तगाल गोवा के नोट हैदराबाद निज़ाम के नोट हुंडी तिब्बत के बड़े नोट की प्रदर्शनी लगाया लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हुई और प्रदर्शनी में लोगों को देश की प्राचीन संस्कृति, इतिहास और विरासत से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं को करीब से देखने का अवसर मिला प्रदर्शनी में देशभर से आने वाले संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित किए इसमें प्राचीन एवं दुर्लभ सिक्के, छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्के १६ जनपद के सिक्के मुग़ल कालीन कल्चुरी काल के सिक्के ब्रिटिश नोट रिपब्लिक पुराने नोट, ऐतिहासिक टोकन, पदक, पुराने डाक टिकट, प्राचीन वस्तुएं, सहायक उपकरण एवं विंटेज सामान आकर्षण का केंद्र रहा

दुर्लभ एवं पुरातत्व वस्तुओं के संग्रह में अभिषेक ने दी है शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

शक्ति के अभिषेक बंसल पुरातत्व एवं दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह के लिए दशकों से लगातार काम कर रहे हैं। तथा उनके पास ऐसी- ऐसी दुर्लभ वस्तुये देखने को मिलती है। जो की कहीं देख पाना संभव नहीं है। एवं अभिषेक बंसल के द्वारा जहां समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर इसकी प्रदर्शनियां भी लगाई जाती हैं।तो वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी अभिषेक बंसल के इन प्रयासों की लोग प्रशंसा करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading