15 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष महंत शक्ति शहर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद में हुए शामिल. कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल भी रही मौजूद. केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला चरण दास महंत ने






15 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष महंत शक्ति शहर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद में हुए शामिल. कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत 15 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश भर में चल रहे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डॉक्टर महंत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जन-जन की आवाज को बुलंद करने के संकल्प के साथ आज मण्डल रगजा एवं वार्ड नंबर 1 शक्ति नगर (जिला सक्ती) में आयोजित ‘बोट बचाओ – देश बचाओ’ जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना ही हमारा मुख्य ध्येय है।सभी साथियों के ऊर्जावान सहयोग और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रायपुर के निर्देशानुसार देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे “वोट बचाओ देश बचाओ अभियान” के तहत सक्ती के वार्ड क्रमांक 01 में भव्यनगर स्तरीय जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे।जनचौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से देश में वोट चोरी का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जब तक मतदान ईवीएम (मशीन) के बजाय बैलेट पेपर (मतपत्र) से नहीं कराया जाएगा, तब तक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं है
डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग को अपने प्रभाव में लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए जा रहे हैं। जब उनकी पोल खुलने लगी, तो उन्होंने ऐसा कानून बना दिया जिससे निर्वाचन आयोग पर कोई कार्रवाई न हो सके। मशीन से मतदान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों में भारी गड़बड़ी की आशंका रहती है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही है। लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति की जा रही है.कहीं हिंदू को हिंदू से, तो कहीं हिंदू को मुस्लिम से लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस के पारंपरिक वोटर रहे गरीब और आदिवासी वर्ग के लोगों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से विलोपित किए जा रहे हैं। जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। इस जन संवाद मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ,दिगंबर चौबे ,गिरधर जायसवाल ,नितेश गबेल अलका जायसवाल ने भी लोकतंत्र को बचाने के बारे में अपने बातें कहीं इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, नरेश गेवाड़ीन, बंटी धंजल,पिंटू ठाकुर,विजया जायसवाल, चांदनी सहीस पूर्व पार्षद, संतोष सोनी लाला, समेलाल गबेल,मेनका जायसवाल, सम्सतमरेज खान, कालू रघुनाथ, हरीश अग्रवाल, रुखसाना खान, कलावती सांडेल सरपंच ,भुरु अग्रवाल, साजिद खान, सागर सहिस, प्रेम प्रधान पार्षद, विजय बहादुर, श्याम कुमार सोनी, चंद्र कुमार सोनी, नारायण गबेल, प्रेम कुमार राठौर, सत्यम कसेर, चंद्र कुमार देवांगन, पुष्कर दुबे, सुभाष देवांगन,रवि देवांगन, रविंद्र राठौर, विशाल जांगड़े सरपंच, रथ राम पटेल अधिवक्ता, , मनोज जायसवाल, देवेंद्र राठौर, देवेंद्र गोयल, महादेव सहिस, राजू सिंह,अश्वनी देवांगन, मंच संचालन राकेश रोशन महंत द्वारा किया गया इस जन संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में आम जनता एवं ~कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे








