चांपा शहर के डीबी वेंचर परिवार ने बिलासपुर संभाग में रचा एक नया कीर्तिमान! एक ही रात में 21 000 दीप प्रज्वलित कर किया रिकॉर्ड कायम.चांपा में डीबी वेंचर की डीबी तनिष्का रेसिडेंशियल कॉलोनी आज प्रदेश की श्रेष्ठ कॉलोनियो में है शुमार






चांपा शहर के डीबी वेंचर परिवार ने बिलासपुर संभाग में रचा एक नया कीर्तिमान! एक ही रात में 21 000 दीप प्रज्वलित कर किया रिकॉर्ड कायम.चांपा में डीबी वेंचर की डीबी तनिष्का रेसिडेंशियल कॉलोनी आज प्रदेश की श्रेष्ठ कॉलोनियो में है शुमार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के चांपा शहर में डीबी वेंचर द्वारा डीबी तनिष्का रेसिडेंशियल कॉलोनी का बहुत ही सुंदर निर्माण किया गया है। एवं इस कॉलोनी में जहां सर्व सुविधा युक्त अत्याधुनिक तरीके से इसे विकसित किया गया है। तो वहीं डीबी वेंचर्स ने दीपावली के मौके पर एक रिकॉर्ड ही बना दिया एवं डीबी वेंचर द्वारा जहां डीबी तनिष्का परिसर में दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया तो वहीं डीबी वेंचर के संस्थापक चेयरमैन धीरेंद्र वाजपेई के मार्गदर्शन में आज पूरे क्षेत्र के लोगों का विश्वास इस ग्रुप के प्रति अटूट बना हुआ है।
एक ही रात में किये 21000 दीप प्रज्वलित
चांपा के डीबी वेंचर परिवार ने दीपावली के पावन मौके पर एक ही रात में 21,000 दीप प्रज्वलित कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया।यह अद्भुत उपलब्धि 14 नवंबर 2026 को डीबी तनिष्का परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान हुई इस अवसर पर डीबी वेंचर के संस्थापक परिवार सहित क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधि। गणमान्य नागरिक मौजूद रहे तो वहीं आगंतुकों के स्वागत में डीबी वेंचर परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया
दीपावली मिलन पर नजर आया अद्भुत नजारा
14 नवंबर को डीबी तनिष्का परिसर में आयोजित दीपावली मिलन के कार्यक्रम में हज़ारों दीपों की रोशनी, एक परिवार का उत्साह और एक साथ मिलकर कुछ असाधारण कर दिखाने का जज़्बा! नजर आया एवं यह सिर्फ़ 21,000 दीपों का प्रकाश नहीं, बल्कि डीबी वेंचर परिवार की एकता, संस्कृति और सामूहिक संकल्प की चमक थी। तथा डीबी वेंचर परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समस्त सम्माननीय जनों को बधाई भी दी है
पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ कॉलोनियो में जानी जाती है डीबी तनिष्का
चांपा शहर में डीबी वेंचर परिवार द्वारा विकसित की गई डीबी तनिष्का आज पूरे प्रदेश में सर्व सुविधा युक्त एवं श्रेष्ठ रेसिडेंशियल कॉलोनी में जानी जाती है। एवं इस कॉलोनी में जहां क्षेत्र के काफी संख्या में परिवार आज रह रहे हैं। तो वहीं पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन यहां किया जाता है
14 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया डीबी तनिष्का परिसर में
21 हजार दीपों से जगमगाई डी.बी. तनिष्का कॉलोनी, विविध प्रतियोगिताओं के साथ मना दिवाली मिलन समारोह.चांपा कोरबा रोड स्थित डी.बी. तनिष्का कॉलोनी में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ भव्य ‘दिवाली मिलन 2026’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा एक साथ 21,000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। समारोह के दौरान रहवासियों के लिए ‘पूजा थाली सजाओ’, ‘व्यंजन प्रतियोगिता’ और ‘कुर्सी दौड़’ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में हर घर से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाकर लाए गए, जिसमें कॉलोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया














