प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे बनाए गए नवीन सहायक प्राध्यापक राजपत्रित अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष. घिटोड़े की नियुक्ति पर संघ के सदस्यों ने दी बधाई. शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति में पदस्थ हैं प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोड़े

बिलासपुर संभाग के नए अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर सोमेश कुमार घिटोड़े
नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक
नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक

प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे बनाए गए नवीन सहायक प्राध्यापक राजपत्रित अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष. घिटोड़े की नियुक्ति पर संघ के सदस्यों ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नवीन सहायक प्राध्यापक और राजपत्रित अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें प्रो आगर दास बघेल प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए है और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े बिलासपुर संभाग के संभागाध्यक्ष बनाए गए है। नवीन सहायक प्राध्यापक और राजपत्रित अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी की आमसभा और निर्वाचन का आयोजन राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। आमसभा में पूरे छत्तीसगढ़ के सहायक प्राध्यापक शामिल हुए और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई जिसमें एकेडमिक कार्य,सेवा शर्तों, पी एच डी, शासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों पर चर्चा, स्टाइपेंड व्यवस्था,कार्य दिवस,और प्रदेश कार्यकारिणी ,सम्भागीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष का गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। आम सहमति से इस बार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार , किया गया। श्री आगर दास बघेल (प्रदेश अध्यक्ष), श्री कुलेश्वर साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. विजय कुमार साहू (प्रांतीय महामंत्री) , श्री निरंजन कुमार ( प्रांतीय कोषाध्यक्ष) , श्री पीताम्बर सिन्हा (प्रांतीय सहसचिव) , निर्वाचित किया गया । संभागाध्यक्ष में बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष के रूप में श्री सोमेश कुमार घिटोड़े सहायक प्राध्यापक गणित/जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती को मनोनीत किया गया। डॉ. अंगेश चंद्रा को संभागीय सचिव बिलासपुर संभाग, डॉ. धम्मपाल रामटेके सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस शासकीय महाविद्यालय हसौद को जिलाध्यक्ष सक्ती, प्रो मोतीचंद अनंत सहायक प्राध्यापक इतिहास शासकीय महाविद्यालय बिर्रा को जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष और प्रो प्रवीण कौशिक शासकीय महाविद्यालय सरागांव को सचिव जिला जांजगीर चांपा मनोनीत किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading