अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड 2026-अग्रवाल संगठन के अलंकरण समारोह में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- अग्रवाल समाज आज पूरी दुनिया में दानवीर समाज. सेवा के कामों के लिए दिल्ली की सरकार सदैव तत्पर. 14 नवंबर को आयोजित था कार्यक्रम. सम्मानित होने वाली विभूतियों को बधाई भी दी मुख्यमंत्री जी ने






अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड 2026-अग्रवाल संगठन के अलंकरण समारोह में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- अग्रवाल समाज आज पूरी दुनिया में दानवीर समाज. सेवा के कामों के लिए दिल्ली की सरकार सदैव तत्पर. 14 नवंबर को आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 14 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के अलंकरण समारोह का आयोजन संगठन के संस्थापक प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल। राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरूका सहित पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्य इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए तो वहीं इस पूरे आयोजन में देश भर से अग्रवाल समाज की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने वाले महान हस्तियों को सम्मानित भी किया गया तथा इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ तथा कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियो ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत भी किया कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड 2026’ समारोह में परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर गीता मनीषी जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, समरसता और लोककल्याण के आदर्श आज भी समाज को एकता और परोपकार के सूत्र में जोड़ते हैं। इस अवसर पर सम्मानित सभी विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाज में सेवा, उत्कृष्टता और सकारात्मक योगदान को सम्मानित करने की इस सराहनीय पहल के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन को साधुवाद।समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री श्री विपुल गोयल जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।







