राधे राधे की गूंज से गुंजायमान होगा लिम्तरा-11 नवंबर से 19 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का होगा आयोजन. श्रीमती टंकेश्वरी साहू एवं धनीराम साहू ने किया है आयोजन. कथा आयोजन को लेकर चल रही जोरदार तैयारिया






11 नवंबर से 19 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का होगा आयोजन. श्रीमती टंकेश्वरी साहू एवं धनीराम साहू ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – लिमतरा के प्रतिष्ठित साहू परिवार की श्रीमती टंकेश्वरी साहू एवं धनीराम साहू द्वारा आगामी दिनांक 11 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया है। उपरोक्त आयोजन में व्यास पीठ पर आचार्य पंडित श्री मिथलेश्वरानंद दुबे जी महाराज अपनी अमृतमय वाणी से कथा वाचन करेंगे
प्रतिदिन अलग-अलग होंगे कथा प्रसंग. निकलेगी कलश यात्रा
उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें प्रथम दिवस 11 नवंबर बुधवार को भव्य कलश यात्रा संध्या समय निकलेगी। एवं 12 नवंबर को वेदी पूजन। कथा महात्मय कथा प्रारंभ। 13 नवंबर को कपिल अवतार। बराह अवतार। 14 नवंबर को ध्रुव प्रहलाद चरित्र। नरसिग अवतार। 15 नवंबर को श्री राम चरित्र। श्री कृष्ण जन्मोत्सव। 16 नवंबर को श्री कृष्णा बाल लीला। गोवर्धन पूजन। 17 नवंबर को रुक्मणी मंगल विवाह। 18 नवंबर को सुदामा चरित्र एवं 19 नवंबर को तुलसी वर्षा। पूर्णाहुति चढ़ोत्रि।सहस्त्र धारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा
कथा के आयोजक साहू परिवार का सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रण
आयोजक साहू परिवार लिमतरा के सदस्यों ने बताया कि आशुतोष भगवान शंकर जी की एवं लीला पुरुषोत्तम भगवान आनंदकंद बांके बिहारी तथा राधे रानी की अति कृपा से एवं हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्ताह करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। आप सभी भगवत प्रेमी भक्तजन सह परिवार इस श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर आत्म आनंद की अनुभूति का भागवत प्रेम प्राप्त करें
कथा आयोजन की चल रही व्यापक तैयारियां
लिमतरा में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा को लेकर आयोजक साहू परिवार द्वारा व्यापक रूप से इसकी तैयारी की जा रही है। तथा श्रद्धालु धर्म प्रेमियों के लिए कथा श्रवण की जहां सुंदर व्यवस्था रहेगी। वहीं प्रतिदिन अलग-अलग कथा प्रसंग के दौरान झांकीया भी प्रस्तुत की जाएगी





