जिले की मैराथन बैठके -कलेक्टर जय श्री जैन ने कहा- जिले में उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दें आईटीआई का प्रशिक्षण. बुधवार को आदिवासी विभाग की समीक्षा बैठक के साथ ही जनगणना के द्वितीय चरण का संपन्न हुआ प्रशिक्षण. कलेक्टर की मौजूदगी में साइक्लोन से प्रभाव की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा






जिले की मैराथन बैठके -कलेक्टर जय श्री जैन ने कहा- जिले में उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दें आईटीआई का प्रशिक्षण. बुधवार को आदिवासी विभाग की समीक्षा बैठक के साथ ही जनगणना के द्वितीय चरण का संपन्न हुआ प्रशिक्षण. कलेक्टर की मौजूदगी में साइक्लोन से प्रभाव की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों के परीक्षण तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में स्वीकृत करने की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने संबंधित संस्थान प्रमुखों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और आवेदनों के परीक्षण में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहें तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। बैठक में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री स्वप्निता सिंह एवं जिले के समस्त शासकीय तथा अशासकीय संस्थानों के प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारी उपस्थित रहे
कलेक्टर की पहल पर उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे जिले के आईटीआई युवा।जिला प्रशासन की पहल पर उद्योग प्रतिनिधियों और आईटीआई प्राचार्यों की समन्वय बैठक आयोजित
शक्ति -जिला सक्ती के औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, औद्योगिक इकाइयों और शासकीय आईटीआई संस्थानों के प्रमुखों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री शोभेंद्र नायक ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका प्राथमिक लक्ष्य उद्योगों की आधुनिक तकनीकी जरूरतों और आईटीआई द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण के बीच के स्किल गैप को समाप्त करना है, जिससे दोनों पक्षों को परस्पर लाभ मिल सके और स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके।बैठक में पावर प्लांट, राइस मिल, पाइप मैन्युफैक्चरिंग और केमिकल एरोमैटिक्स उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बॉयलर ऑपरेटर, टरबाइन ऑपरेटर, आईबीआर वेल्डर, मिलराइट फिटर, क्रेन ऑपरेटर तथा केमिकल टेक्नीशियन जैसे पदों पर दक्ष मानव संसाधन की भारी मांग दर्ज कराई। उद्योग प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जिले के आईटीआई संस्थानों से प्रशिक्षित युवा उपलब्ध होने पर बाहरी राज्यों से श्रमिक और तकनीशियन लाने की आवश्यकता कम होगी। वहीं, आईटीआई सक्ती, डभरा, मालखरौदा और जैजैपुर के प्राचार्यों ने अपने संस्थानों में संचालित कोपा, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर-कम-मैकेनिक और आईओटी हेल्थकेयर ट्रेड्स की जानकारी दी। प्राचार्यों ने उद्योगों की मांग के अनुरूप नए आधुनिक ट्रेड्स शुरू करने, वर्कशॉप इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने तथा विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रियल विजिट की आवश्यकता पर बल दिया।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कैंपस सिलेक्शन में विद्यार्थियों के चयन अनुपात को बढ़ाने के लिए प्राचार्यों को निर्देशित किया कि कैंपस प्लेसमेंट से पूर्व विद्यार्थियों के लिए विशेष क्रैश कोर्स संचालित किए जाएं। उन्हें प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने के साथ ही इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन स्किल्स को निखारने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए, ताकि विद्यार्थी रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। आईटीआई विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों और सुरक्षा मानकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए उद्योगों में 150 घंटे का ऑन-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी) अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी उद्योगों को नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर सक्रिय पंजीयन कराकर स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रदान करने के निर्देश दिए गए। उद्योगों के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ आईटीआई के शिक्षकों को प्लांट की आधुनिक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण देंगे, जिससे कक्षाओं में दिया जाने वाला प्रशिक्षण उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप हो सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी आईटीआई संस्थानों और उद्योगों को नए ट्रेड्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकताओं की सूची 15 नवंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि समग्र जिला एक्शन प्लान तैयार कर शासन को भेजा जा सके। जिला प्रशासन की इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योगों को कार्यकुशल तकनीकी मानव संसाधन सुलभ कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के महाप्रबंधक श्री शो नायक, पावर प्लांट, राइस मिल, पाइप मैन्युफैक्चरिंग और केमिकल एरोमैटिक्स उद्योगों के प्रतिनिधि, आईटीआई के प्राचार्य सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
शक्ति -जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना कार्य) के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए आज जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में शुद्धता एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला एवं चार्ज स्तर के संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता एवं निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने चार्ज क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला स्तर के प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी व अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला जनगणना लिपिक, जिला जनगणना कार्यालय सक्ती तथा सभी तकनीकी सहायक शामिल हुए। वहीं, चार्ज स्तर पर सभी शहरी एवं ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण), चार्ज जनगणना लिपिक तथा तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया
कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदारो से जिले की बारिश की स्थितियों की जानकारी ली।कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और राहत बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने के दिए निर्देश
शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश की स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी तहसीलों मे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को बारिश की स्थितियों पर सतत नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।





