शक्ति जिले के नवमी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा अहमदाबाद जाने का मौका.जिला प्रशासन सक्ती की ऐतिहासिक पहल – ISRO अहमदाबाद का होगा शैक्षणिक भ्रमण. जिला पंचायत सीईओ बासु जैन ने दी जानकारी. किसी भी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल

जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस वासु जैन

शक्ति जिले के नवमी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा अहमदाबाद जाने का मौका.जिला प्रशासन सक्ती की ऐतिहासिक पहल – ISRO अहमदाबाद का होगा शैक्षणिक भ्रमण. जिला पंचायत सीईओ बासु जैन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के सरकारी तथा निजी स्कूलों में अध्यनरत कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसरो अहमदाबाद जाने का अवसर मिलेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस वासु जैन ने बताया कि क्या आपने कभी सोचा है चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य L-1 जैसे महान मिशन कैसे पूरे होते हैं?जिला प्रशासन सक्ती की एक और नई पहल हुई है। शक्ति जिले के विद्यार्थियों को ISRO, अहमदाबाद के 4 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलेगा।

चार दिवसीय इस भ्रमण में क्या है?

जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासु जैन ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को ISRO को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात और बातचीत होगी। Science City, साबरमती आश्रम (गांधी आश्रम) जैसे शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करने का भी मौका मिलेगा

इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए क्या-क्या होगी पात्रता

जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासु जैन ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी पात्र होंगे एवं इन सभी विद्यार्थियों का चयन एक परीक्षा के माध्यम से होगा।तथा चयन परीक्षा तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है जिसमें परीक्षा का विषय एप्टीट्यूड आधारित होगा एवं भ्रमण की प्रस्तावित तिथि 22 से 26 नवंबर होगी

शैक्षणिक भ्रमण के लिए किससे करना है संपर्क

चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए पंजीयन और अन्य जानकारी के अंतर्गत SASHAKT SAKTI WhatsApp Community Group में साँझा की जाएगी। एवं SASHAKT SAKTI चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029Vb9DzhJJUM2Wus9IeO3S tatha हेल्पलाइन: 77572 33470 पर संपर्क किया जा सकता है एवं इस शैक्षणिक भ्रमण की
आयोजक जिला प्रशासन, सक्ती (छ.ग.) है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading