31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शक्ति के नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दी जानकारी




31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शक्ति के नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी 31 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शाम 5:00 बजे से जिला मुख्यालय शक्ति के अग्रसेन चौक के समीप नव निर्मित पुलिस जन संवाद कक्षा में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि भारत की एकता अखंडता एवं सुरक्षा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा। तथा जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि आइए आप हम सब मिलकर राष्ट्रीय एकता- अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाएं






