दशहरे के भव्य मंच से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई का हुआ सम्मान. मारवाड़ी युवा मंच ने किया था आयोजन. सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के हाथों यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल सहित सदस्यों ने ग्रहण किया सम्मान. रमेश चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे जिले में सक्रिय है छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन

20 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण करते हुए जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई के पदाधिकारी

दशहरे के भव्य मंच से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई का हुआ सम्मान. मारवाड़ी युवा मंच ने किया था आयोजन. सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के हाथों यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल सहित सदस्यों ने ग्रहण किया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -20 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में आयोजित मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के विजयादशमी महोत्सव स्टार नाइट दशहरा मेले के अवसर पर छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई शक्ति को भी सक्रियता एवं जनकल्याण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के हाथों छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल। सदस्य योंमप्रकाश लहरें एवं उदय मधुकर ने यह सम्मान ग्रहण किया तथा आयोजक शाखा की ओर से यूनियन की जिला इकाई शक्ति की सक्रियता के लिए उन्हें मंच के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों की सक्रियता के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया। इस दौरान अतिथियों ने भी यूनियन की जिला इकाई द्वारा किए जाने वाले जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading