अग्रसेन धाम निर्माण की योजना हुई लॉन्च-शीघ्र ही काम होगा प्रारंभ. अग्रवाल समाज के लोग बन सकते हैं इस निर्माण में ट्रस्टी. भव्य अग्रसेन धाम का होगा निर्माण. ट्रस्टी को 80 जी के तहत आयकर में भी मिलेगी छूट

अग्रसेन धाम निर्माण की योजना
श्री अग्रसेन धाम निर्माण के प्रथम ट्रस्टी श्री राजकुमार मित्तल आसनसोल कोलकाता
ऑपरेशन धाम निर्माण में ट्रस्टी संबंधी अपनी राशि का भुगतान कर सकते हैं इस माध्यम से भी

अग्रसेन धाम निर्माण की योजना हुई लॉन्च-शीघ्र ही काम होगा प्रारंभ. अग्रवाल समाज के लोग बन सकते हैं इस निर्माण में ट्रस्टी. भव्य अग्रसेन धाम का होगा निर्माण. ट्रस्टी को 80 जी के तहत आयकर में भी मिलेगी छूट

कोलकाता से हमारे संवाददाता की विशेष खबर

कोलकाता -अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने दशहरे के पावन मौके पर 20 अक्टूबर को अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम निर्माण की संपूर्ण कार्य योजना लॉन्च कर दी है। अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित पूरी टीम ने इस योजना का संपूर्ण खाका तैयार करते हुए इसे अग्रवाल समाज के देश- दुनिया में समाज बंधुओ तक प्रस्तुत करते हुए कहा है किप्रस्तावित अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा।जिसकी प्रारंभिक लागत (अनुमानित) प्रथम चरण 30 करोड़, द्वितीय चरण 21 करोड़ एवं कुल 51 करोड़ प्रस्तावित है श्री मित्तल ने बताया कि अग्रसेन धाम निर्माण स्थल के चयन को लेकर भी प्रक्रियाएं प्रारंभ हो गई हैं। जिसमें निर्माण स्थल चयन में निम्नांकित प्राथमिकताएं होगी

01. अग्रवाल बाहुल्य क्षेत्र:-
प्रस्तावित धाम के आसपास लगभग 1 लाख अग्रवाल परिवारों की आबादी वाला क्षेत्र है। प्रमुख क्षेत्र – जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, दुर्गापुर, आसनसोल, बांकुड़ा, कोलकाता, दुमका एवं देवघर।

02. सुविधाजनक यातायात एवं सुगम आवागमन

वायु मार्ग काजी नजरुल इस्लाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अंडाल (दुर्गापुर) प्रस्तावित स्थल से लगभग 80 कि.मी. की दूरी पर है। यहाँ से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, बागडोगरा, गुवाहाटी, अहमदाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है।छर्रा प्रस्तावित एयरपोर्ट (पुरुलिया) मात्र 15 कि.मी. की दूरी पर है। यह हवाई पट्टी द्वितीय विश्व युद्ध के समय निर्मित है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं पश्चिम बंगाल सरकार के बीच MOU हस्ताक्षरित हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2027-28 में इसके चालू होने की संभावना है।
सड़क मार्ग वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (NH-319B) जो दिल्ली-कोलकाता कॉरिडोर का हिस्सा है, का शिलान्यास 23 फरवरी 2024 को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। मार्च 2028 तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। यह मार्ग चंदौली, रोहतास, औरंगाबाद, गया, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, पुरुलिया, बांकुड़ा होते हुए कोलकाता को जोड़ेगा। इसके बाद वाराणसी से कोलकाता का सफर 12-14 घंटे से घटकर 6 घंटे रह जाएगा।
रेल मार्ग नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस द्वारा सुगम संपर्क। जमशेदपुर 80 कि.मी., आसनसोल/धनबाद जंक्शन 80 कि.मी. की दूरी पर। छत्तीसगढ़, ओडिशा के सदस्यों के लिए बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के मार्ग में।

03- एक पहल – समाज को समर्पित धाम

01- समाज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक आवास एवं भोजन मात्र ₹7,000/- प्रतिमाह।
02- विवाह हेतु (No Profit No Loss आधार पर) 21 रूम + 2 दिन भोजन/आवास – ₹3.00 लाख।
03- 31 रूम + 2 दिन – ₹4.00 लाख।45 रूम + 2 दिन – ₹7.00 लाख
04- 3600 http://sq.ft. में गौशाला, भव्य विवाह मंडप, बैंक्वेट हॉल।
05- वैदिक पाठशाला, आरोग्य केंद्र (सुलभ डायलिसिस, नेत्र ऑपरेशन, नेचुरोपैथी), अग्र कौशल विकास केंद्र एवं अग्र महिला स्वरोजगार एवं उद्यमिता केंद्र भी प्रस्तावित।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि एक सपना – एक धरोहर, आओ मिलकर एक धाम बनाएं।

प्रस्तावित अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम 11 एकड़ में 27 दिव्य प्रकल्प।निर्माण को निरंतर गति देने हेतु योजना।अपने नाम, अपने परिवार, अपने पूर्वजों के नाम को अमर करने का स्वर्णिम अवसर।ट्रस्टी योजना (निर्माणाधीन अवधि में 11 सहज किस्तों की भुगतान की सुविधा)

01.संस्थापक सदस्य- 5,100/- आजीवन सदस्य
02. संरक्षक ट्रस्टी 51,000/-, 5 सहज किस्तों में भुगतान की सुविधा।
03. पैट्रन ट्रस्टी – 1,01,111/- 11 सहज किस्तों में भुगतान की सुविधा।
04. परिवार ट्रस्टी (Family Trustee) 1,51,000/- पति-पत्नी व बच्चों सहित पूरे परिवार के नाम पर एक ट्रस्टी, सहज 11 किस्तों में भुगतान की सुविधा।
05. स्वर्ण पैट्रन ट्रस्टी 2,01,111/- श्री अग्रसेन धाम गर्भ गृह शिलालेख में आपका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा, 11 सहज किस्तों में भुगतान की सुविधा।
06. कक्ष ट्रस्टी (Room Trustee) -5,00,000/- 1 कमरा आपके नाम पर, नाम प्लेट आजीवन, 11 सहज किस्तों में भुगतान की सुविधा।07. भामाशाह ट्रस्टी – ₹ 11,00,000/- मुख्य द्वार / भवन पर बड़ा नाम, 11 एकड़ के स्तंभ पर नाम, (27प्रकल्प 27 भामाशाह) सहज 11 किस्तों में भुगतान की सुविधा।08. महाराजा अग्रसेन ट्रस्टी – ₹ 21,00,000/- पूरे प्रकल्प (गौशाला, सत्संग भवन आदि) का नामकरण आपके नाम पर, सहज 11 किस्तों में भुगतान की सुविधा।
09. अग्र रत्न ट्रस्टी – 31,00,000/- धाम का एक सम्पूर्ण ब्लॉक आपके पूर्वजों के नाम पर, 11 किस्तों में भुगतान की सुविधा।
10. मुख्य संरक्षक (Chief Patron) – ₹ 51,00,000/-
ट्रस्ट के आजीवन मुख्य संरक्षक, सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि, 11 सहज किस्तों में भुगतान की सुविधा।11-विशेष योजना – पूर्वजों के नाम पर-स्व. माता-पिता के नाम पर दान करने पर उनकी पुण्यतिथि पर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष भंडारा एवं दीपदान।*

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम में यह दान नहीं, पूर्वजों के नाम को अमर करने का अवसर है। आओ, मिलकर धाम बनाएं। दान में विशेष 80G की छूट की सुविधा के साथ” (Tax Exempted). निर्माणाधीन अवधि में सभी योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित राशि के भुगतान के तत्पश्चात अपग्रेड की सुविधा।समस्त ट्रस्टी योजनाएं वंशानुगत है।ट्रस्टी अपने जीवन काल में या पश्चात अपने नामजद उत्तराधिकारी (नॉमिनी) को शासकीय शुल्क यदि देय हो तो उसका भुगतान कर अपनी ट्रस्टी सदस्यता हस्तांतरित करने का प्रावधान है। पूर्व के सम्माननीय AAS ट्रस्टियों को AAS TRUST के अंतर्गत समाहित/समायोजित किए जाने के संबंध में उत्पन्न तकनीकी एवं वैधानिक बिंदुओं पर आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा में विस्तृत विचार विमर्श कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना।ट्रस्ट की विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क:
अध्यक्ष – अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट श्री राजकुमार मित्तल – 9831144110 के नंबर पर करने का अनुरोध हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading