ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ के 12 पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति- 15 अक्टूबर को राज्य के गृह विभाग ने जारी किया आदेश. गृह विभाग के उप सचिव रामप्रसाद चौहान ने जारी किया आदेश




छत्तीसगढ़ के 12 पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति- 15 अक्टूबर को राज्य के गृह विभाग ने जारी किया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के 12 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेशअटल नगर दिनांक 15-10-2026 क्रमांक ESTB-102(2)/567/2026 मैं बताया गया है कि राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर वर्ष 2026 की स्थिति में पदस्थापना के संबंध में विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की बैठक दिनांक 17.09.2026 को संपन्न हुई।उक्त बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14. एवं 23. की अनुसूची-पॉच में निहित प्रावधानों के तहत राज्य शासन एतद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त निम्नांकित सेवा के सदस्यों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त करता है
पदोन्नत होने वाले 12 अधिकारी
श्री सुरेन्द्र साय पैकरा.श्री संजय कुमार ध्रुव.श्रीमती माधुरी धीरही
श्री अखिलेश कौशिक.श्री राजेश देवांगन.सुश्री स्नेहिल साहू.श्री घनश्याम कामड़े.सुश्री दिनेश्वरी नंद.श्री मनीष कुमार कंवर.सुश्री दीपिका मिंज.श्री अनूप कुमार लकड़ा.सुश्री मंजूलता बाज प्रमुख है तथा उपरोक्त अधिकारियों के पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से, तथा आदेशानुसार रामप्रसाद चौहान उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है






