रायपुर के तेलधानी नाका चौक के पास नवरात्रि पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन.राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन श्रद्धालुओं के लिए लगाया था भंडारा. संघ के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल महामाया गैरेज ने दी जानकारी. संघ के अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन

सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम

रायपुर के तेलधानी नाका चौक के पास नवरात्रि पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन.राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन श्रद्धालुओं के लिए लगाया था भंडारा. संघ के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल महामाया गैरेज ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (RGTOA), रायपुर की ओर से 15 अक्टूबर को तेलघानी नाका चौक के पास प्रभात टॉकीज रोड स्थित छोटे हनुमान मंदिर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल महामाया गुड्स गैरेज रायपुर शक्ति ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े साथियों ने सहभागिता निभाई और सेवा कार्य में योगदान दिया।एसोसिएशन के सदस्यों ने माँ दुर्गा के पावन पर्व पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भंडारे की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।एसोसिएशन ने कहा कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग व्यापार के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी अपनी सहभागिता निभाते हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, एकजुटता और समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस पूरे आयोजन के दौरान संघ के अध्यक्ष: श्री स्वरूप चोपड़ा
संरक्षक: श्री बनारसीलाल पांडे, श्री पवन कुमार अग्रवाल, श्री संजय बागड़ीमहामंत्री: श्री नीरज बंसल, श्री विशाल ककलानी
मुख्य सलाहकार: श्री सैयद आसिफ अलीकार्यकारी अध्यक्ष: श्री रोशन शर्माउपाध्यक्ष: श्री पिंटू सिंह, श्री सिद्धार्थ भल्लासचिव: श्री रूपक चंद्रवंशीकोषाध्यक्ष: श्री उमेश वर्मामीडिया प्रभारी: श्री विकास अग्रवाल, श्री अंकित जैन कार्यकारिणी सदस्य: श्री चेरियन चेरियन (राजू), श्री दुर्गेश नाहटा, श्री अनुज गर्ग, श्री अंशुल अग्रवाल, श्री पिंकेश जैन, श्री मनीष सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री रोहित कुक्षत्री, श्री देवेंद्र खेतान, श्री आलोक पांडे एवं श्री बल्लू भैया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading