शक्ति जिले में 15 अक्टूबर को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में अवैध धर्मांतरण के शिकार 102 परिवारों की हुई सनातन धर्म में घर वापसी. छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल भी रही मौजूद. जूदेव जी ने पैर पखार कर करवाई घर वापसी






शक्ति जिले में 15 अक्टूबर को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में अवैध धर्मांतरण के शिकार 102 परिवारों की हुई सनातन धर्म में घर वापसी. छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल भी रही मौजूद. जूदेव जी ने पैर पखार कर करवाई घर वापसी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 अक्टूबर को नवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन का गौरव, आस्था की पुनर्स्थापना! माँ दुर्गा के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी का कार्यक्रम प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल भी मौजूद रही तो वहीं क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां एवं जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कियह केवल घर वापसी नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपनी सनातन पहचान से पुनः जुड़ने का भावपूर्ण अवसर है।सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित गलगलाडीह में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन मंच पर 102 परिवारों की विधि-विधानपूर्वक सनातन धर्म में घर वापसी के अवसर पर परिवारों के चरण पखारकर उनका स्वागत एवं सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।पूज्य पिताजी, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के विचारों और संकल्पों को हृदय में धारण कर सनातन संस्कृति के संरक्षण, #घरवापसी और सामाजिक समरसता के लिए हमारा संकल्प निरंतर अडिग रहेगा।मेरा दृढ़ विश्वास है कि अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव ही हमारी वास्तविक पहचान और शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर सनातन संस्कृति के गौरव को अक्षुण्ण रखने और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी महान परंपराओं को पहुँचाने का संकल्प लें।माँ दुर्गा की कृपा से सनातन संस्कृति के संरक्षण, जन-जागरण और सामाजिक एकजुटता का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।सनातन हमारी आस्था है, हमारी पहचान है और हमारा स्वाभिमान है!






