शक्ति के नवापारा कला से वार्ड नंबर-18 स्टेशन पारा तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी ग्रामीणों ने.संकरी सड़क एवं जर्जर सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का बना हुआ है खतरा. पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ममता पटेल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन. ग्रामीणों की मांग- 7 मीटर चौड़ी सड़क का हो निर्माण. अन्यथा बंद किया जाए भारी ट्रैफिक




शक्ति के नवापारा कला से वार्ड नंबर-18 स्टेशन पारा तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी ग्रामीणों ने.संकरी सड़क एवं जर्जर सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का बना हुआ है खतरा. पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ममता पटेल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन. ग्रामीणों की मांग- 7 मीटर चौड़ी सड़क का हो निर्माण. अन्यथा बंद किया जाए भारी ट्रैफिक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जनपद पंचायत शक्ति के उपाध्यक्ष श्रीमती ममता प्रेम पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत सेवा सेतु शिविर में एक ज्ञापन दिया है जिसमें जिला मुख्यालय शक्ति से लगे नवापारा कला से वार्ड नंबर- 18 स्टेशन मार्ग शक्ति तक चलने वाले हैवी वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग की गई है एवं नवापाराकला से स्टेशन पारा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा 7 मीटर चौड़ी सीसी (CC) रोड निर्माण कराने का भी निवेदन किया गया है। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता प्रेम पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन बताया गया है कि ग्राम नवापाराकला, सिंघनसरा एवं वार्ड नंबर 18 (स्टेशन पारा, सक्ती) के समस्त स्थानीय निवासी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं राहगीर एक अत्यंत गंभीर, जानलेवा और संतापजनक समस्या से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला नवापाराकला से स्टेशन पारा मार्ग वर्तमान में मात्र 3 मीटर चौड़ा है। इसके बावजूद, रेलवे रैक प्वाइंट तक पहुँचने के लिए गिट्टी, बालू और अन्य सामग्रियों से लदे भारी-भरकम ‘डॅप ट्रक’ (हैवी वाहन) दिन-रात इस संकरे मार्ग से गुजर रहे हैं
सड़क निर्माण है जरूरी जनप्रतिनिधियों ने बताएं कारण
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त मार्ग की जर्जर स्थिति एवं भारी वाहनों के आवागमन के चलते मासूम बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संकट पैदा हो गया है एवं इस मार्ग पर ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय’ स्थित है। स्कूल आने-जाने के समय सैंकड़ों छोटे बच्चे इसी जानलेवा रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे हर पल किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ओवरलोडेड भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन के कारण यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्डे बन चुके हैं, जिससे रोजाना दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।मालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र से आने वाले हजारों दोपहिया एवं चारपहिया वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे जाम और हादसों का खतरा चरम पर है
भारी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की रखी गई मांग
ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि जब तक नवापाराकला से स्टेशन पारा तक 7 मीटर चौड़ी मजबूत सीसी (CC) रोड का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर भारी ट्रकों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध (नो-एंट्री) लगा दिया जाए।भारी वाहनों के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि जनजीवन सुरक्षित रह सके।अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अति-संवेदनशील मामले में तत्काल ठोस कार्रवाई करने की कृपा करें। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीण एवं अभिभावक मजबूरन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।






