शक्ति जिले के हसौद थाने द्वारा जुए की दो अलग अलग फड़ पर पुलिस की रेड-मौके पर छह जुआड़ियों को रंगे हाथों जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार. हजारों रुपए की नगदी जब्ती




शक्ति जिले के हसौद थाने द्वारा जुए की दो अलग अलग फड़ पर पुलिस की रेड-मौके पर छह जुआड़ियों को रंगे हाथों जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार. हजारों रुपए की नगदी जब्ती
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के पुलिस थाना हसौद के द्वारा क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में जुआ खेलते छह जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। तथा उनके पास से हजारों रुपए की नगद राशि भी जप्त की गई है।थाना हसौद जिला- सक्ती (छ.ग.)02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार अपराध क्रमांक 187/2026धारा 3(2)छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 3(2)छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम
नाम जुआडियान
- टेकराम बंजारे पिता छेडूराम बंजारे उम्र 46 साल साकिन नरियरा थाना हसौद,
- ईमानदार साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 24 वर्ष साकिन मिरौनी थाना हसौद
- निर्मल केंवट पिता चक्रधर केंवट उम्र 22 साल साकिन डोमाडीह थाना हसौद,
- उमाशंकर यादव पिता बहोरन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन हरे ठीकला थाना हसौद,
- लखन लाल टण्डन पिता दिनेश कुमार टण्डन उम्र 49 साल साकिन हरेठीकला थाना हसौद,
- . राजकुमार साहू पिता रामदुलार साहू उम्र 52 साल साकिन घिवरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से) के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू के कुशल मार्ग निर्देशन में दिनांक 04.10.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नरियरा मे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपया पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 01. टेकराम बंजारे पिता छेडूराम बंजारे उम्र 46 साल साकिन नरियरा थाना हसौद, 02. ईमानदार साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 24 साल साकिन मिरौनी थाना हसौद के फड एवं पास से जुमला रकम 700/रू एवं मौके से फरार आरोपीगण के फड से 600/रू बरामद हुआ जिस संबंध में आरोपीगण टेकराम बंजारे, ईमानदार साहू का धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो बताये कि फरार आरोपीगण 01. संतराम टण्डन, 02. त्रिदेव राय, 03. किशन रात्रे साकिनान नरियरा के साथ 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे फरार आरोपीगण के प्रत्येक के फड से 200-200/रू होना जुमला 600/रू होना बताये एवं आरोपीगण टेकराम बंजारे साकिन नरियरा के फड से 250रू एवं पास से 150/रु तथा आरोपी ईमानदार साहू साकिन मिरौनी के फड से 200/रू एवं पास से 100/ रू एवं फरार आरोपीगण 01. संतराम टण्डन साकिन नरियरा थाना हसौद, 02. त्रिदेव राय पिता राजकुमार राय उम्र 27 साल साकिन नरियरा थाना हसौद, 03. किशन रात्रे पिता नीलकंठ रात्रे उम्र 28 साल साकिन नरियरा थाना हसौद, गिरफ्तार आरोपियों एवं फरार आरोपियों के फड एवं पास से कुल जप्ती जुमला नगदी रकम 1300/रू, 52 पत्ती तास एवं एक सफेद रंग का बोरी फटटी उपरोक्त एवंअपराध क्रमांक 188/2026
धारा 3(2)छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम
ग्राम डोमाडीह मे जुआडियान 01. निर्मल केंवट पिता चक्रधर केंवट उम्र 22 साल साकिन डोमाडीह थाना हसौद, 02. उमाशंकर यादव पिता बहोरन यादव उम्र 32 साल साकिन हरेठीकला थाना हसौद, 03. लखन लाल टण्डन पिता दिनेश कुमार टण्डन उम्र 49 साल साकिन हरेठीकला थाना हसौद, 04. राजकुमार साहू पिता रामदुलार साहू उम्र 52 साल साकिन घिवरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के फड एवं पास से जुमला 5540/रू नगदी रकम एवं घटना स्थल के पास से आरोपी निर्मल केंवट का सुपर स्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG04AU1100 पुरानी इस्तेमाली कीमती 30000/रु, आरोपी राजकुमार साहू का TVS राइडर मोटर सायकल क्रमांक CG11BR5554 पुरानी इस्तेमाली कीमती 50000 / रू एवं आरोपी लखन लाल टण्डन का काला नीला रंग का प्लेटिना मोटर सायकल बिना रजिस्ट्रेशन नंबर जिसका इंजन नंबर PFXWMJ79374 पुरानी इस्तेमाली कीमती 30000/रू जुमला
कीमती 115540 / रू तथा 52 पत्ती तास, एक अधजली मोमबत्ती एवं एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी फट्टी जप्त कर कार्यवाही किये कार्यवाही प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, आरक्षक कमलेश धारिया, संदीप नांग, राजेश यादव, पदुम चन्द्रा, गंगाराम यादव द्वारा किया गया है






