राधे कृष्ण की आराधना में डूबा बंसल परिवार-श्री गया जी में चल रही बंसल परिवार (बोहर वाले) शक्ति की श्रीमद् भागवत कथा में आज होगा रुक्मणी मंगल का प्रसंग. श्री विष्णु पथ मंदिर में आज सप्तमी और अष्टमी तिथि पर परिवार जनों ने किया पिंडदान. शक्ति के प्रतिष्ठित केदारनाथ बृजलाल एवं केदारनाथ महादेव प्रसाद द्वारा करवाया जा रहा है कथा का आयोजन





श्री गया जी में चल रही बंसल परिवार बोहर वाले शक्ति की श्रीमद् भागवत कथा में आज होगा रुक्मणी मंगल का प्रसंग. श्री विष्णु पथ मंदिर में आज सप्तमी और अष्टमी तिथि पर परिवार जनों ने किया पिंडदान. शक्ति के प्रतिष्ठित केदारनाथ बृजलाल एवं केदारनाथ महादेव प्रसाद द्वारा करवाया जा रहा है कथा का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति के प्रतिष्ठित बंसल परिवार बोहर वाले की पितृ मोक्ष गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्री गया जी के होटल पालकी राजेंद्र आश्रम के सभागार में चल रहा है। जिसमें बंसल परिवार के सभी सदस्य गण श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।तो वही पितरों की शांति के लिए प्रतिदिन विधिवत्त कार्यक्रम भी संपन्न करवाए जा रहे हैं।तथा व्यास पीठ पर वृंदावन के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य श्री विष्णु कांत भारद्वाज जी अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान करवा रहे हैं। तो वहीं कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होती है। तथा आज रुक्मणी मंगल का प्रसंग होगा
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर परिवार जनों में उत्साह
आयोजक बंसल परिवार के विनोद अग्रवाल ने बताया कि सभी परिवारजन पूरे विधि विधान के साथ इस श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हुए गया श्राद्ध अंतर्गत समस्त संस्कारों को संपन्न करवा रहे हैं। एवं गया जी से वापस लौटकर 15 अक्टूबर 2026 को शक्ति की हटरी धर्मशाला में सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम होगा उपरोक्त कथा का आयोजन शक्ति की प्रतिष्ठित फर्म केदारनाथ बृजलाल एवं केदारनाथ महादेव प्रसाद के सदस्यों द्वारा करवाया जा रहा है
कथा के प्रत्येक प्रसंग का कर रहे सुंदर वर्णन
व्यास पीठ पर विराजमान होकर वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य विष्णु कांत जी भारद्वाज बहुत ही सुंदर ढंग से श्रीमद् भागवत कथा के एक एक प्रसंग का व्याख्यान कर रहे हैं।तथा गया श्राद्ध के अंतर्गत होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के महत्व एवं पितरों की शांति के लिए किए जाने वाले संस्कारों के बारे में भी बड़ा ही विस्तार पूर्वक बता रहे हैं







