Big breking–सोंठी समपार रेलवे फाटक 6,7 एवं 8 सितंबर को मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद, रेलवे प्रशासन ने जारी की सूचना

सोंठी समपार रेलवे फाटक 6,7 एवं 8 सितंबर को मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद, रेलवे प्रशासन ने जारी की सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/25-27 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को दिनांक 06 सितम्बर 2023 रात 10 बजे से दिनांक 07 सितम्बर 2023 सुबह 10 बजे तक तथा 07 सितम्बर 2023 रात 10 बजे से दिनांक 08 सितम्बर 2023 सुबह 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है,उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित टेमर फाटक से उपलब्ध है,रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading