शक्ति पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई लखन पटेल के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर कस रहा शिकंजा. अब पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार. 04 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.मोटर साइकिल चोरी की घटना से परेशान थे नागरिक. एसपी. एडिशनल एसपी एवं एसडीओ पुलिस के निर्देशन मैं शक्ति पुलिस सक्रिय




शक्ति पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई लखन पटेल के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर कस रहा शिकंजा. अब पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार. 04 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.मोटर साइकिल चोरी की घटना से परेशान थे नागरिक
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-शक्ति थाने के टीआई लखन पटेल की सक्रियता से इन दोनों अपराधियों पर लगाम कस रही है। तथा पुलिस लगातार जहां कार्रवाई कर रही है। तो वहीं 30 सितंबर को अपराध क्रमांक : 412/2026 धारा : 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत चोरी की मोटरसाइकिल सहित 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।गोमती अस्पताल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।चोरी की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG09X2064 बरामद।वाहन चोरी के साथ-साथ चोरी के वाहनों के क्रय-विक्रय में संलिप्तता की जानकारी सामने आई। प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों एवं घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.09.2026 को प्रार्थी अपनी माता का उपचार कराने हेतु गोमती अस्पताल, सक्ती आया था। प्रार्थी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG09X2064 को गोमती अस्पताल के सामने खड़ा कर उपचार हेतु अस्पताल के अंदर गया था। उपचार उपरांत वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली।प्रार्थी द्वारा आसपास काफी तलाश करने एवं लोगों से जानकारी लेने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 412/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति करन कुमार कुर्रे के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके कब्जे से चोरी की हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG09X2064 बरामद हुई।आरोपी से पूछताछ एवं प्रकरण की विवेचना के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए रेहान खान, नागेन्द्र कुमार पटेल एवं सोमनाथ सहिस को भी गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आवश्यक जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के क्रय-विक्रय में संलिप्त होना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।चारों आरोपियों को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी एवं इस अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।मामले में 1. करन कुमार कुर्रे
पिता – स्व. संजय कुमार कुर्रे, उम्र 19 वर्ष
निवासी – नया तहसील के पीछे, बाराद्वार, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.).2. रेहान खान
पिता – याकूब खान, उम्र 19 वर्ष
निवासी – सोठी, वार्ड नं. 18, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)।3. नागेन्द्र कुमार पटेल
पिता – स्व. धनी राम पटेल, उम्र 26 वर्षनिवासी – वार्ड नं. 04, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)।4. सोमनाथ सहिस
पिता – हरिशंकर सहिस, उम्र 27 वर्ष निवासी – वार्ड नं. 01, सहिस मोहल्ला, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है एवं
थाना सक्ती पुलिस की अपील थाना सक्ती पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने दोपहिया एवं अन्य वाहनों को सुरक्षित एवं निगरानी वाले स्थान पर ही खड़ा करें। वाहन खड़ा करते समय वाहन को लॉक करना सुनिश्चित करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखें।वाहन चोरी से बचाव हेतु वाहन में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा चोरी के वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचित करें।थाना सक्ती पुलिस अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)






