नहीं हो रही कर्मचारियों की मांगे पूरी-शक्ति जिले में नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एडिशनल कलेक्टर लकड़ा को दिया ज्ञापन. संघ के सदस्य फिर करेंगे हड़ताल




शक्ति जिले में नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एडिशनल कलेक्टर लकड़ा को दिया ज्ञापन. संघ के सदस्य फिर करेंगे हड़ताल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के निर्देश पर शक्ति जिले में 28 सितंबर को नगरीय निकाय जिला शक्ति के सदस्यों ने शक्ति जिले के एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लफड़ा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में संघ ने अधिकारी कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण न होने के संबंध में तत्काल अविलंब निर्णय लेने की मांग की है तथा संघ द्वारा हड़ताल किए जाने के लिए जानकारी दी है। जिसमें संघ के पदाधिकारी श्री विकास देवांगन, श्री शयन कुमार शुक्ला, श्री वैभव चौबे, श्री तुलसी राम धीवर, श्री रियाजुद्दीन खान, श्री नंदलाल प्रधान, श्री चंद्रहास देवांगन, श्री छतराम भैना, और श्री शोभित बरेठ कर्मचारीगढ़ शामिल हुए






