बाल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में किया जागरूकता सेमिनार का आयोजन. चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न जानकारियां दी गई बच्चों को

बाल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में किया जागरूकता सेमिनार का आयोजन. चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न जानकारियां दी गई बच्चों को kshititech
शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

बाल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में किया जागरूकता सेमिनार का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ श्री कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देना था।कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुची शुक्ला एवं काउंसलर अमितेश प्रजापति ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1098 बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जाता है।उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, हिंसा एवं अन्य समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक किया तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना डर के उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर जिला समन्वयक गजानंद दास एवं विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने की अपील की।डायरेक्टर मोहम्मद अनीस शेख ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाओं की जानकारी प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने पर जोर दिया।विद्यालय की प्राचार्या संध्या सोनी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति भी सजग है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की रश्मि यादव, निक्की राठौर, भूमिका सोनी, सादिका शेख एवं शिवरात्रि शिक्षिकाओं विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुची शर्मा एवं काउंसलर अमितेश प्रजापति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading