नेशनल हाईवे सड़क निर्माण में वृक्षों की गणना कर 10 गुना अधिक लगाए जाएंगे पेड़. वन मंडकाधिकारी ने जारी की सार्वजनिक सूचना. पर्यावरण संरक्षण का रखा जाएगा ध्यान

नेशनल हाईवे सड़क निर्माण में वृक्षों की गणना कर 10 गुना अधिक लगाए जाएंगे पेड़. वन मंडकाधिकारी ने जारी की सार्वजनिक सूचना. पर्यावरण संरक्षण का रखा जाएगा ध्यान kshititech

नेशनल हाईवे सड़क निर्माण में वृक्षों की गणना कर 10 गुना अधिक लगाए जाएंगे पेड़. वन मंडकाधिकारी ने जारी की सार्वजनिक सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ NH130B फोरलेन निर्माण हेतू कि.मी. 53.300 (भैंसा-खरतोरा कैनाल) से कि.मी. 136.400 (ग्राम कुम्हारी) तक एवं 136.400 (ग्राम कुम्हारी) से कि.मी. 189.526 (सारंगढ़) तक चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित हो रहे वृक्षों की गणना कर विदोहन योजना तैयार कर 10 गुना वृक्षारोपण कार्य हेतु प्रस्ताव लाया गया है

प्रस्ताव को लेकर वन मंडला धिकारी ने जारी की सूचना

कार्यालय वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार वनमण्डल, बलौदाबाजार।जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग क्र. 1 लोक निर्माण विभाग रायपुर (छ.ग.) ko अपने पत्र क्रमांक रा.रा. क्र. 130बी, (रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग) के कि.मी. 53.300 (भैंसा-खरतोरा कैनाल) से कि.मी. 136.400 (ग्राम कुम्हारी) तक चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित हो रहे वृक्षों की गणना करने बाबत् बताया है कि उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी अंतर्गत 105 कि.मी. जिला बलौदाबाजार सीमा (खरतोरा) से जिला सारंगढ़, बिलाईगढ़ सीमा (खपरीडीह) तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य में प्रभावित हो रहे वृक्षों की गणना कर विदोहन योजना संलग्न प्रेषित है, जिसके अनुसार निम्नानुसार राशि का धनादेश/डी.डी. “Divisional Forest Officer Balodabazar Division, Balodabazar” के नाम से जो बलौदाबाजार में देय हो इस कार्यालय में शीघ्र जमा करें एवं उक्त मार्ग अंतर्गत प्रभावित होने वाले वृक्षों के विरूद्ध 10 गुना पौधा रोपण किया जाना सुनिश्चित करें। आपके द्वारा रोपण कार्य नहीं किये जाने की स्थिति में इस कार्यालय को सूचित करें ताकि विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर पृथक से प्रेषित की जा सकें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading