सीबीएसई के नए चेयरमेन बनाए गए मंदीप के भंडारी. केंद्र सरकार ने करी नई नियुक्ति. शुक्रवार की देर शाम हुए नियुक्ति आदेश. 2001 बैच के आईएएस है भंडारी




सीबीएसई के नए चेयरमेन बनाए गए मंदीप के भंडारी. केंद्र सरकार ने करी नई नियुक्ति. शुक्रवार की देर शाम हुए नियुक्ति आदेश. 2001 बैच के आईएएस है भंडारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदल दिए. इसी फेरबदल के तहत मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भंडारी की नियुक्ति को मंजूरी दी है. 2001 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी भंडारी फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं.इससे पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम के पास सीबीएसई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार था. सीताराम को इस साल 2 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया था और उन्हें सीबीएसई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. वह 2 जून को सीबीएसई प्रमुख बनाए गए थे. इससे पहले के चेयरपर्सन को ऑन-स्क्रीन मार्किंग व्यवस्था से जुड़े विवाद के बीच पद से हटा दिया गया था.
केंद्र सरकार के इस फेरबदल में कई और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के महानिदेशक श्रीकांत नागुलापल्ली अब व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे. वहीं कर्नाटक कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी वी. पोनुराज को नया हाइड्रोकार्बन महानिदेशक बनाया गया है







