कल रविवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक- अपने जरूरी लेनदेन को आप कर सकते हैं कल छुट्टी के दिन भी. देश में पहली बार तीन दिनों तक एक साथ सभी बैंकों की रहेगी हड़ताल




कल रविवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक- अपने जरूरी लेनदेन को आप कर सकते हैं कल छुट्टी के दिन भी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देशभर के सभी बैंक कल 27 सितंबर 2026 दिन- रविवार को भी ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे। उपरोक्त सार्वजनिक सूचना भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी करते हुए बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।
यद्यपि हड़ताल की अवधि के दौरान, हम आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, तथापि ग्राहकों से अनुरोध है कि हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करें।ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें। बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करें।आपको होनेवाली असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।आपकी सुविधा के लिए, एसबीआई की शाखाएँ रविवार, 27 सितंबर 2026 को खुली रहेंगी। कृपया अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाएँ।







