पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा कार्य-अखिल भारतीय महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम. सरोज ने कहा- वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी. परिवर्तनीय एकादशी के दिन शाखा ने किया यह नेक कार्य

पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा कार्य-अखिल भारतीय महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम. सरोज ने कहा- वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी. परिवर्तनीय एकादशी के दिन शाखा ने किया यह नेक कार्य kshititech
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा के सदस्य वृक्षारोपण करते हुए

अखिल भारतीय महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम. सरोज ने कहा- वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी एवं वामन एकादशी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 20 पौधों का पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर आम, जामुन, गुलाब, मंदार, मोगरा, नीम सहित छायादार एवं बड़े होने वाले विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना, हरियाली बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, अलका अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, संगीता केड़िया, संगीता खेतान सहित शाखा की अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण में अपना सहयोग दिया।शाखा द्वारा संदेश दिया गया कि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि वे बड़े होकर हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें। शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमें लगातार वृक्षारोपण की ओर ध्यान देना चाहिए तथा वृक्षारोपण करने से जहां पर्यावरण संरक्षित रहता है तो वही हमें शुद्ध हवा भी मिलती है।पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ — स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य बनाएँ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading