क्रांति कुमार कॉलेज के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की अनूठी प्रस्तुति

क्रांति कुमार कॉलेज के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की अनूठी प्रस्तुति kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की अनूठी प्रस्तुति kshititech

क्रांति कुमार कॉलेज के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं/छात्राओं द्वारा नया बाराद्वार अटल परिसर के पास “सरकार की कल्याणकारी योजनाओं “को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग , कलेक्टर जिला सक्ती मैडम जयश्री जैन,जिला नोडल अधिकारी वासु जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती, रासेयो क्षेत्रीय सलाहकार डॉ अशोक श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे,प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर के निर्देशानुसार संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले के मार्गदर्शन और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति,विशिष्ट अतिथि में रामावतार साहू सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति,आयुष शर्मा सभापति जिला पंचायत सक्ती,नारायण कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष बाराद्वार, जितेश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार,अजय राजपूत (पार्षद), राठौर गणमान्य नागरिक,की उपस्थिति में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात आयुष शर्मा सभापति ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपकी पढ़ाई के साथ साथ आपके कौशल को परिष्कृत करता है इसलिए समाज सेवा के माध्यम से आप अपना योगदान दे रहे है । राम अवतार साहू सांसद प्रतिनिधि ने भी सभी छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।नारायण कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष बाराद्वार ने भी छात्राओं की नुक्कड़ नाटक की तैयारी करने और प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जितेश शर्मा उपाध्यक्ष और अजय राजपूत पार्षद ने भी नुक्कड़ नाटक की तारीफ किए ।छात्राओं के द्वारा सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महतारी वंदन, लखपति दीदी योजना,नशामुक्ति, सरस्वती साइकिल वितरण योजना, आयुष्मान कार्ड योजना,आदि के बारे में लोगो को जागरूक किया ।कार्यक्रम में संस्था के प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े, प्रो डॉ टी पी टंडन, प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा, प्रो संतोष जांगड़े, प्रो अनिल खर्रा , प्रो डॉ विद्या राय सागर, प्रो पल्लवी प्रधान सहित छात्राओं में चंचल साहू, अंकिता राठौर, गीतांजलि राठौर, मनीषा, रुक्मिणी, सरस्वती ,निधि , मानसी,हीना, अदिति, श्रुति आदि ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने सभी छात्राओं को सुंदर और प्रभावी नुक्कड़ नाटक के लिए बधाई दिए। नुक्कड़ नाटक की समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागी प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के नेतृत्व में श्रीमती जयश्री जैन (कलेक्टर)जिला सक्ती से मिलने गए और नुक्कड़ नाटक के बारे में उन्हें अवगत कराए तब कलेक्टर मैडम के द्वारा सभी स्वयं सेविकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने बहुत ही अच्छा नाटक प्रस्तुत किया आप सभी इसी प्रकार अपनी कला के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करते रहे उन्होंने छात्राओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया और आगे भी आप लोगों का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सहयोग लेते रहेंगे और आप लोगों की सहयोग से ही हम सब इस कार्यक्रम को सफलता के मुकाम तक पहुंचा रहे है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading