शक्ति में स्टार दुर्गा उत्सव समिति का 120 फीट हाइट का बन रहा दुर्गा पंडाल. पूरे जिले में सबसे भव्य पंडाल में विराजेगी दुर्गा माता




शक्ति में स्टार दुर्गा उत्सव समिति का 120 फीट हाइट का बन रहा दुर्गा पंडाल. पूरे जिले में सबसे भव्य पंडाल में विराजेगी दुर्गा माता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के गुरुद्वारा के बगल में स्थित स्टार दुर्गा उत्सव समिति का दुर्गा पंडाल पूरे जिले में एक अनूठा पंडाल होगा जहां की 120 फीट ऊंचे पंडाल में दुर्गा माता बिराजेगी एवं पंडाल का काम इन दोनों जोर-जोर से चल रहा है वहीं स्टार दुर्गा उत्सव समिति ने जहां दशकों से अपनी भव्यता एवं प्रत्येक वर्ष आकर्षक पंडाल को लेकर अपनी ख्याति पूरे प्रदेश में अर्जित की है।तो वहीं इस वर्ष स्टार दुर्गा समिति के सदस्य पूरे पंडाल को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं। तथा स्टार दुर्गोत्सव समिति का कहना है कि इस वर्ष बनने वाला यह पंडाल अपने आप में एक अनूठा पंडाल होगा जो की सर्वाधिक 120 फीट की हाइट का होगा जिसमें दुर्गा माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित होगी। तथा पंडाल को लेकर जहां बाहर अन्य राज्यों से कारीगर आकर इसे मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं तो वहीं अनेकों ट्रक पंडाल का सामान भी यहां पहुंच चुका है







