शक्ति से निकलेगी चंद्रपुर की विशाल पैदल पदयात्रा- गणेश चतुर्थी दिवस सांसद कमलेश जांगड़े. पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम चंद्र अग्रवाल एवं मांगेराम अग्रवाल की उपस्थिति में महाराजा अग्रसेन कॉम्प्लेक्स शक्ति में होगा अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ





शक्ति से निकलेगी चंद्रपुर की विशाल पैदल पदयात्रा- गणेश चतुर्थी के दिन होगा कार्यालय का भव्य शुभारंभ.स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े को भेजा गया न्यौता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश अपितु पूरे देश भर में विगत एक लंबे अरसे से लगातार लगभग 65 किलोमीटर की निकल रही पैदल पदयात्रा ने आज धार्मिक क्षेत्र में पहचान स्थापित की है।तथा इस वर्ष पुनः जिला मुख्यालय शक्ति की चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने नवरात्रि के पावन मौके पर मां चंद्रहासिनी देवी की इस पैदल पदयात्रा के आयोजन का निर्णय लेते हुए अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।तथा 12 सितंबर को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक एवं प्रमुख श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर उन्हें इस यात्रा का निमंत्रण दिया तो वहीं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर जिला मुख्यालय शक्ति में पदयात्रा की तैयारी को लेकर प्रारंभ होने वाले कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में आने का आग्रह भी किया। जिस पर सांसद जी ने भी चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्यों को ऐसी अद्भुत धार्मिक यात्रा के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवशाली है। तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर आने की अपनी स्वीकृति भी प्रदान की है। वही समिति के सदस्यों ने भी सांसद जी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी भविष्य में भी समिति को इसी तरह का सहयोग किया जाने की अपेक्षा की
14 सितंबर को शाम 4 बजे होगा अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ
श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन कंपलेक्स नगर पालिका कार्यालय शक्ति के पास 14 सितंबर 2026 दिन- सोमवार को शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं चंद्रपुर पदयात्रा के प्रथम यात्री मांगेराम अग्रवाल होंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों को इस कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है







