मिला दादी का खजाना-शक्ति के राधा कृष्ण मंदिर में भादी मावस के मौके पर 11 सितंबर को हुआ भव्य मंगल पाठ एवं फूल बंगला का कार्यक्रम. सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में हुआ मंगल पाठ। दादी परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर ने किया था संयुक्त आयोजन




शक्ति के राधा कृष्ण मंदिर में भादी मावस के मौके पर 11 सितंबर को हुआ भव्य मंगल पाठ एवं फूल बंगला का कार्यक्रम. सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में हुआ मंगल पाठ। दादी परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर ने किया था संयुक्त आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 11 सितंबर को भादी मावस के मौके पर रानी सती दादी जी के भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादी परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें सैकड़ो की संख्या में दादी भक्त महिलाएं उपस्थित थी तथा रानी सती दादी जी की पूजा अर्चना कर संगीतमय पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं फूल बंगला भी सजाया गया तथा दादी भक्त महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में रानी सती दादी जी की आराधना एवं पूजा करते नजर आई तथा इस अवसर पर दादी जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम किया गया एवं पूरा परिसर रानी सती दादी जी के जयकारों से गूंज उठा एवं आयोजक संस्था ने आगंतुक सभी दादी भक्त महिलाओं का धन्यवाद किया तथा इससे पूर्व 10 सितंबर को रानी सती दादी जी के मंगल पाठ से पूर्व मेंहदी उत्सव का भी आयोजन किया गया था एवं दादी जी के खजाना का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें दादी जी का खजाना प्रदान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक संस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा







