रायगढ़ शहर के परशुराम शंभू दयाल बेरीवाल प्रमोद कुमार विनोद कुमार परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर तक अग्रोहा भवन रायगढ़ में होगा पितृ मोक्ष गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. कथा आयोजन को लेकर परिवारजन जुटे हैं तैयारियो में




रायगढ़ शहर के परशुराम शंभू दयाल बेरीवाल प्रमोद कुमार विनोद कुमार परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर तक अग्रोहा भवन रायगढ़ में होगा पितृ मोक्ष गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित परसराम शंभू दयाल बेरीवाल प्रमोद कुमार विनोद कुमार के द्वारा आगामी 13 सितंबर से 19 सितंबर तक रायगढ़ शहर के मंदिर चौक स्थित श्री अग्रोहा भवन में पितृ मोक्ष गया श्राद्ध अंतर्गत भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि 13 सितंबर 2026 रविवार को भागवत महात्म्य एवं गौंकर्ण चरित्र का कार्यक्रम होगा तथा 14 सितंबर 2026 सोमवार को श्री शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म एवं कपिल अवतार।15 सितंबर 2026 मंगलवार कोसती, धुव एवं प्रहलाद चरित्र।16 सितंबर 2026 बुधवार कोगजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार एवं श्रीराम-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।17 सितंबर 2026 गुरुवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग।18 सितंबर 2026 शुक्रवार कोमहारास, कंस वध एवं रुक्मिणी विवाह तथा 19 सितंबर 2026 शनिवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम, तुलसी वर्षा-चढ़ोतरी एवं सहस्त्रधारा स्नान, पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा।आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि गयाजी से वापस लौटकर समस्त परिवार जनों के द्वारा आगामी 14 अक्टूबर 2026 दिन-बुधवार को भंडारा प्रसाद का सार्वजनिक आयोजन दोपहर 12:30 बजे से से किया गया है। एवं व्यास पीठ पर बड़े हरदी पुसौर निवासी परम पूज्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। आयोजक परिवार ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों। धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस श्रीमद् भागवत कथा के सप्त दिवसीय आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है. कथा कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से होगा







