20 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा किया जाएगा विजयदशमी दशहरे का भव्य आयोजन. आयोजन की तैयारी को लेकर 6 सितंबर को संपन्न हुई मंच की बैठक.पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में होगा दशहरे का कार्यक्रम

20 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा किया जाएगा विजयदशमी दशहरे का भव्य आयोजन. आयोजन की तैयारी को लेकर 6 सितंबर को संपन्न हुई मंच की बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने आगामी 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी दशहरे के भव्य आयोजन का निर्णय लिया है। उपरोक्त आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन 6 सितंबर 2026 दिन- रविवार की रात्रि हटरी धर्मशाला शक्ति में किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद शक्ति एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मौजूदगी में मंच सदस्यों द्वारा दशहरे के पुनः आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर यह आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि विगत वर्ष मंच परिवार द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से दशहरे का आयोजन किया गया था। तथा इस वर्ष भी भव्य रूप से यह आयोजन किया जाना है। जिसके लिए जन सहयोग से एवं मंच सदस्यों के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाएगा तथा बैठक में सभी सदस्यों ने दशहरे के आयोजन को लेकर अपनी सहमति प्रदान की तथा इसके लिए तैयारियां प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। 6 सितंबर को आयोजित मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद शक्ति एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र।हरिओम अग्रवाल। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया।अमन गर्ग। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ल।पूर्व अध्यक्ष सुधीर सराफ। पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल पुष्पा। प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली। गजेंद्र डालमिया गज्जू।सुमित शर्मा।प्रकाश दुल्हन। सहर्ष अग्रवाल। प्रांशु निगानिया।सहित काफी संख्या में मंच के सदस्य मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading