धन्यवाद कलेक्टर मैडम-कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन पहुँची रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ के दौरे पर।पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश. पंचायत सहित वन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद. छुट्टी के दिन भी सरकारी काम पर रहती है हमारे जिले की कलेक्टर

धन्यवाद कलेक्टर मैडम-कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन पहुँची रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ के दौरे पर।पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश. पंचायत सहित वन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद. छुट्टी के दिन भी सरकारी काम पर रहती है हमारे जिले की कलेक्टर kshititech
कलेक्टर मैडम का दमाऊ धारा प्रवास कार्यक्रम

धन्यवाद कलेक्टर मैडम-कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन पहुँची रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ के दौरे पर।पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश. पंचायत सहित वन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सक्ती विकासखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ये स्थल जिले की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रैनखोल, दमाउधारा ऋषभतीर्थ जैसे अन्य पर्यटन और धार्मिक स्थल जिले की अमूल्य धरोहर हैं तथा इनके समुचित विकास से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।कलेक्टर ने पंचायत और वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को जिले के इन सभी पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। दौरे के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी के आदिले, वन विभाग के अधिकारी, सरपंच, सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading