नहीं रहे जांजगीर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया. 29 अगस्त को हुआ निधन. भाजपा परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि. सिम्स बिलासपुर को देहदान स्वरूप समर्पित किया जाएगा उनका पार्थिव शरीर.दशको तक भाजपा के बड़े पदों पर रहकर किया काम सुबह 9 बजे से 11 तक पार्थिव शरीर रखा जाएगा अंतिम दर्शन के लिए




नहीं रहे जांजगीर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया. 29 अगस्त को हुआ निधन. भाजपा परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि. सिम्स बिलासपुर को देहदान स्वरूप समर्पित किया जाएगा उनका पार्थिव शरीर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका के वार्ड क्रमांक- 21 के पार्षद एवं सभापति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल डहरिया का आज दिनांक- 29 अगस्त 2017 दिन- शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है. उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक अंतिम दर्शन हेतु उनके गृह निवास मंझोत पारा वार्ड नंबर- 13 विष्णु मंदिर के पास जांजगीर में रखा जाएगा। मोतीलाल डहरिया के निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री डहरिया मानवता की सेवा एवं चिकित्सा सेवा के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होकर काम करते थे। तथा उन्होंने अपने जीवन में देहदान का संकल्प भी लिया था तथा उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज सिम्स बिलासपुर को देहदान स्वरूप ससम्मान समर्पित किया जाएगा







