मंत्री के काफिला का भीषण एक्सीडेंट, काफिले में स्कॉर्पियो टकराई, 4 पुलिस कर्मियों की हालत नाजुक. घायलों का हाल-चाल जाने मंत्री जी पहुंचे अस्पताल




मंत्री के काफिला का भीषण एक्सीडेंट, काफिले में स्कॉर्पियो टकराई, 4 पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -कोंडागांव के घोड़ागांव में NH-30 पर वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रही फॉलो वाहन से जा भिड़ी।हादसे में 4 पुलिसकर्मी और फॉलो वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों का उपचार कोंडागांव जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पीछे चल रही फॉलो वाहन से जा टकराई।फॉलो वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों और ड्राइवर को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री
हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों और ड्राइवर का हाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।मंत्री के अस्पताल पहुंचने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गएहैं।घोड़ागांव के पास हुआ हादसायह दुर्घटना सिटी कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।पुलिस अब हादसे के कारणों और स्कॉर्पियो चालक की भूमिका की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।







