101 नए इंजीनियरों की नियुक्ति के जारी हुए आदेश- 22 अगस्त को पीएचई डिपार्मेंट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में करी पदस्थापना. शक्ति जिले में भी पीएचई को मिले नए इंजीनियर. इंजीनियरों की कमी के चलते जल जीवन मिशन का काम हो रहा था प्रभावित






101 नए इंजीनियरों की नियुक्ति के जारी हुए आदेश- 22 अगस्त को पीएचई डिपार्मेंट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में करी पदस्थापना. शक्ति जिले में भी पीएचई को मिले नए इंजीनियर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्य को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उप अभियंताओं को नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उप अभियंता (सिविल) के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का कार्यालयीन आदेश जारी किया है। 22 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य मंत्री के विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-08 (₹35,400–₹1,12,400) वेतनमान पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति 22 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी होगी








