एक प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार-छत्तीसगढ़ में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा. दुर्ग से बिलासपुर तक जुड़ा है आरोपियों का नेटवर्क. रायपुर पुलिस आज करेगी पूरे मामले का खुलासा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का हुआ था कीट विज्ञान का पेपर लीक. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश

एक प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार-छत्तीसगढ़ में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा. दुर्ग से बिलासपुर तक जुड़ा है आरोपियों का नेटवर्क. रायपुर पुलिस आज करेगी पूरे मामले का खुलासा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का हुआ था कीट विज्ञान का पेपर लीक. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश kshititech

छत्तीसगढ़ में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा. दुर्ग से बिलासपुर तक जुड़ा है आरोपियों का नेटवर्क. रायपुर पुलिस आज करेगी पूरे मामले का खुलासा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का हुआ था कीट विज्ञान का पेपर लीक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कीट विज्ञान पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पेपर लीक की कड़ियां दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर तक जुड़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर वायरल हुआ था पेपर, जिसके बाद तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की गई। तकनीकी जांच, मोबाइल चैट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश दी।जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र दुर्ग के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ था। इसके बाद WhatsApp के जरिए छात्रों तक पहुंचा। मामले में कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की पूरी चेन में कौन-कौन शामिल था और प्रश्नपत्र कितने छात्रों तक पहुंचा।अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कवर्धा के दो छात्रों से भी पूछताछ हुई है। पेपर लीक मामले को लेकर रायपुर की पुलिस आज दोपहर 12 बजे पूरे पेपर लीक कांड का खुलासा करेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading