बने खाव- बने रहव-शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने होटलो से लिया सैंपल. सात दिवसीय विशेष सघन अभियान के अंतर्गत विभाग अलर्ट. आटे के पैकेट एवं मिठाइयों के नमूने लिए विभाग ने



शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने होटलो से लिया सैंपल. सात दिवसीय विशेष सघन अभियान के अंतर्गत विभाग अलर्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला सक्ती के आदेश तथा उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में जिले में “बने खाबों-बने रहिबों 2.0” की थीम पर 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक 7 दिवसीय विशेष सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा आगामी रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इस अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान 17 अगस्त 2026 को मां महामाया पान भंडार, सक्ती से सेवन प्लस नारियल पेड़ा (पैक्ड) का नमूना लिया गया। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को लक्ष्मी एजेंसी, डूमरपारा बाराद्वार से केशर गोल्ड आटा (पैक्ड) तथा भगवती बीकानेर स्वीट्स, जैजैपुर से कलाकंद लूज का नमूना लिया गया। संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अहसान तिग्गा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं श्री निखिलेश साहू शामिल रहे। टीम द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल एवं वैधता तिथि की जांच करें तथा केवल सुरक्षित एवं मानक खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।







