नेहा शक्ति राज गुप्ता के मार्गदर्शनमें संस्कार भवन शक्ति में हुआ हरियाली तीज महोत्सव एवं मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न




संस्कार भवन शक्ति में हुआ हरियाली तीज महोत्सव एवं मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-श्रीमती नेहा शक्तिराज गुप्ता की अगुवाई में हरियाली तीज महोत्सव एवं मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कुलदीप कौर जी_ के द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रगान के साथ हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा पूजा भी की गई। इसके पश्चात भोले बाबा की पूजा एवं गायत्री परिवार के संस्थापक_ के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए भोले बाबा के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मोहल्ले की बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने 16 श्रृंगार कर, हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां और मेहंदी लगाकर तीज की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
पारंपरिक खेल, गीत, नृत्य एवं मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।माहौल भक्तिमय और खुशनुमा रहा।इस बार विशेष रूप से बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता रखी गई थी।प्रतियोगिता की सरप्राइज जज के रूप में सुश्री शालिनी पटेल उपस्थित रहीं
विजेता सूची
सावन क्वीन 2026 की प्रथम विजेता श्रीमती मोना साहू। द्वितीय श्रीमती लक्ष्मी साहू।तृतीय श्रीमती मंजू नाथ
सावन कुमारी/कुमार बाल प्रतियोगिता के प्रथम सुश्री संस्कृति गुप्ता।द्वितीय सुश्री यशी चंद्रा।तृतीय कु. वाशु पंडल रहे
अध्यक्ष श्रीमती नेहा गुप्ता जी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना तथा महिलाओं में आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी उपस्थित बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजक समिति ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया






