डॉ राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन: फैंसी ड्रेस और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन. स्कूल के डायरेक्टर योगेश साहू ने कहा- स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सब देशवासियों के लिए गौरवशाली

डॉ राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन: फैंसी ड्रेस और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन. स्कूल के डायरेक्टर योगेश साहू ने कहा- स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सब देशवासियों के लिए गौरवशाली kshititech
उन्होंने कान्वेंट स्कूल शक्ति में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

डॉ राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन: फैंसी ड्रेस और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन. स्कूल के डायरेक्टर योगेश साहू ने कहा- स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सब देशवासियों के लिए गौरवशाली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

शक्ति -सक्ति नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ति में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्ति के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश अग्रवाल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजेश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।कार्यक्रम में कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें नवनीत पटेल, दर्श, ईवान चंद्रा, अयनांश रात्रे, धन्यता राठौर, लियाश यादव, ख्याति सिदार, यदिता राठौर, देवांशी यादव, ऋषभ पटेल, न्यानश देवांगन, जीविका राठौर, मोहम्मद अर्श, सौमिल कसेर, सौरवी देवांगन, शुभम अनंत, अयनांश भारद्वाज, दीप्ति चक्रधारी, मान्या जायसवाल, वीरा यादव, आराध्या बरेठ, तुषार, राघवेंद्र जायसवाल, पूर्वांश जोहले, द्रोपती साहू, देव बरेठ, प्रभांश गवेल ने सहभागिता की।कक्षा 5 के विद्यार्थियों श्याम, प्रकृति देवांगन, कुमकुम पटेल, सारिका सिदार, भूमि बरेठ, सौम्या गबेल, हिमांगी गवेल, जानवी साहू, आकांक्षा राठौर और रूही चौधरी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 6 के श्रेया बरेठ, खुशबू देवांगन, जेंसी सिदार, अश्लेषा भट्ट, अवंतिका सोनी, लता बरेठ, याम्या केवट, सृष्टि बरेठ, चंचल साहू, दामिनी यादव, विद्या देवांगन, सृष्टि कुमारी, नंदिनी देवांगन, श्रेया कसेर, यशोधरा जायसवाल, ओवरसी साहू एवं चांदनी साहू ने भी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति संगीत शिक्षिका करिश्मा परिहार के निर्देशन में हुई।देशभक्ति गीतों पर पहला नृत्य कक्षा 6 से रोली देवांगन, अफ्शा अंजुम, तोषिका पाण्डेय एवं नित्या साहू ने, ‌दूसरा नृत्य कक्षा 6 से नजमा खातून, दिव्या कंवर, मान्या गवेल, सौम्या कर्स, मनाली यादव एवं हांसिका देवांगन ने तथा तीसरा नृत्य कक्षा 9 से वैशाली चौधरी एवं शैली सिदार ने प्रस्तुत किया। भाषण में कक्षा 4 से अद्विक अग्रवाल तथा कक्षा 7 से वंशिका साहू ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यालय के डायरेक्टर योगेश कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अमर शहीदों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ गहरी देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का सिंचन ही एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है। उद्बोधन के पश्चात सभी विद्यार्थियों को लड्डू का वितरण किया गया। शाला परिवार ने विद्यार्थियों को और विद्यार्थियों ने शाला परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिकाओं उमा पटेल एवं ममता साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुनय कॉन्वेंट शाला परिवार एवं समस्त शिक्षकों के अथक प्रयास और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading