डोंगिया सुलोनी वाले गबेल दंपति ने घर पर फहराया तिरंगा.रामकुमार- गीता गबेल ने दी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत माता की करी पूजा अर्चना. गबेल दंपति ने कहा- अंग्रेजों की हुकूमत से संघर्ष कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत से मिली यह आजादी हम सबके लिए गौरवशाली

रामकुमार एवं श्रीमती गीता गबेल
गबेल परिवार के घर पर आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
गबेल परिवार के घर पर आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

डोंगिया सुलोनी वाले गबेल दंपति ने घर पर फहराया तिरंगा.रामकुमार- गीता गबेल ने दी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत माता की करी पूजा अर्चना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर डोंगिया सुलोनी वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता रामकुमार गबेल तथा श्रीमती गीता गबेल ने अपने शक्ति जिला मुख्यालय के निवास में तिरंगा फहराया इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही तो वही गबेल परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान भारत माता की पूजा अर्चना की गई तथा स्वतंत्रता की वर्षगांठ के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर रामकुमार एवं श्रीमती गीता गबेल ने समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता की वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत से हमें आजादी मिली है। आज का दिन उन्हें स्मरण करने का है। एवं हम सभी उन्हें नमन करते हैं। तथा भारत देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली एवं आज इस आजादी से हम सभी स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading