ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा-जिला प्रशासन में किया अलर्ट। चंद्रपुर क्षेत्र में महानदी का बढ़ सकता है जलस्तर. अत्यधिक जल भराव के कारण डैम के खोल दिए गए हैं गेट

ब्रेकिंग न्यूज़-शक्ति जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा-जिला प्रशासन में किया अलर्ट। चंद्रपुर क्षेत्र में महानदी का बढ़ सकता है जलस्तर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर इस मिनीमाता जलाशय के 7 गेट खोले गए हैं, लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी डेम की सुरक्षा के लिए बाहर छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण हसदेव नदी में जल भराव अधिक होगा।हसदेव नदी बहाव क्षेत्र चांपा के बाद महानदी में संगम के बाद शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में महानदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है, जिससे जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। मिरोनी, साराडीह और कलमा आदि बैराज क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी का स्तर नापा जा रहा है। कोरबा सहित जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा महानदी तट किनारे बसे सभी गांव के ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वे अलर्ट मोड पर रहें। प्रशासन की सभी बचाव दल तैनात है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading