सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी रोशन लाल पटेल ने सकरेली कला के सरस्वती शिशु मंदिर में किया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण. क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं. विद्यालय के बच्चों का भी किया पटेल जी ने उत्साह वर्धन. सरपंच जगन्नाथ सिदार भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया. ग्राम के सभी शासकीय विद्यालयों सहित सरस्वती शिशु मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया.सरस्वती शिशु मंदिर में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रोशन लाल पटेल सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. रोशन लाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का दिन है. राष्ट्रीय पर्व पर नागरिक अपने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, यही सच्ची देशभक्ति होगा. लोग अपने अधिकार को तो याद रखते हैं पर कर्तव्य को भूल जाते हैं. स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया गया. पूरे गांव में स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, इस पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सकरेली कलां के सरपंच जगन्नाथ सिदार सभी पंचगण ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक भगत राम सिदार, डमरूधर साहू,पवन साहू, नेहरू पटेल, रामानुज साहू, जगदीश पटेल, रामप्रसाद पटेल,मिलन श्रीवास,तोरेन्द्र पटेल सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।