रायपुर के किम्स टाउन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम.सोसायटी के नागरिकों में दिखा देश प्रेम को लेकर उत्साह.वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम भी रहे मौजूद. राजधानी रायपुर की उत्कृष्ट कॉलोनियो में है किम्स टाउन की पहचान. श्री गौतम ने समस्त प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं




रायपुर के किम्स टाउन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम.सोसायटी के नागरिकों में दिखा देश प्रेम को लेकर उत्साह.वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की नवनिर्मित किम्स टाऊन सोसायटी में15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्साह के साथ ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरी सोसाइटी के महिला पुरुष एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर भारत माता एवं वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तो वही तिरंगे की वेशभूषा में महिलाओं ने भी सुसज्जित होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।ध्वजारोहण के साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि 15 अगस्त का यह दिन हम सब भारतवासियों के लिए गौरवशाली दिन है एवं इस दिन हमें आजादी मिली तथा आज आजादी की 80 वीं वर्षगांठ हम सब मना रहे हैं। श्री गौतम ने सोसायटी के सभी नागरिकों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की






