चंद्रपुर के मिरौनी स्थित सीबीएसई चंद्रहासिनी विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. पूनमचंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ ध्वजारोहण




चंद्रपुर के मिरौनी स्थित सीबीएसई चंद्रहासिनी विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. पूनमचंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ ध्वजारोहण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -चंद्रहासिनी विद्यापीठ स्कूल में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय पूनमचंद अग्रवाल जी (न्यासी) उपस्थित रहे। साथ ही श्री सुनील देवांगन जी (न्यासी), श्री अनुज कुमार कुलदीप जी (प्राचार्य) एवं श्री विकेश कुमार पटेल जी (Admin), श्री के महापात्र जी (academic coordinator) की गरिमामयी उपस्थिति रही।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में सानंद एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






