शक्ति जिले के युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने नोडल अधिकारियों का संपन्न हुआ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम. यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण सोम के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति जिले के युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने नोडल अधिकारियों का संपन्न हुआ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम. यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण सोम के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम kshititech
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले के युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने नोडल अधिकारियों का संपन्न हुआ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम. यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण सोम के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम kshititech
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

शक्ति जिले के युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने नोडल अधिकारियों का संपन्न हुआ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम. यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण सोम के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार सक्ती में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों में निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रमों के प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ जिला निर्वाचन कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि इन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने नोडल अधिकारियों से निर्वाचन साक्षरता की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए छात्र-छात्राओं, नागरिकों एवं आमजन को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सोम ने भी सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी-अपनी संस्थाओं में नियमित रूप से निर्वाचन साक्षरता संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री सोमेश कुमार घिटोड़े, सहायक प्राध्यापक गणित श्री विजय पांडे, व्याख्याता गणित एवं श्री चित्रसेन दिनेश, व्याख्याता जीवविज्ञान द्वारा निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन, संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय से सहायक प्रोग्रामर श्री श्रवण गभेल ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, मतदाता सूची तथा एसआईआर सहित निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण, स्लोगन, निबंध सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, निर्वाचन प्रक्रिया को समझने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading