अब नहीं होगा मुख्यमंत्री जी का तलाक-मन पिघल गया संगीता का-तलाक लेने वाले थे CM विजय और संगीता, अब केस में आया नया मोड़; पत्नी ने वापस ली याचिका

अब नहीं होगा मुख्यमंत्री जी का तलाक-मन पिघल गया संगीता का-तलाक लेने वाले थे CM विजय और संगीता, अब केस में आया नया मोड़; पत्नी ने वापस ली याचिका kshititech
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता

अब नहीं होगा मुख्यमंत्री जी का तलाक-मन पिघल गया संगीता का-तलाक लेने वाले थे CM विजय और संगीता, अब केस में आया नया मोड़; पत्नी ने वापस ली याचिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-तमिलनाडु के सीएम और एक्टर टर्न से पॉलिटिशियन जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने अपने तलाक मामले में बड़ा फैसला लिया है. संगीता ने चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है. इस मामले ने पहले भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं, क्योंकि इसमें आउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे और अब राज्य के मुख्यमंत्री विजय का नाम जुड़ा था. याचिका वापस लेने के बाद फिलहाल ये कानूनी मामला खत्म हो गया है और अदालत ने आगे की सुनवाई बंद कर दी है. फैमिली कोर्ट के आदेश के मुताबिक, संगीता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेशी दी थी और उन्होंने साफ कहा कि वो इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. इसके बाद, उन्होंने याचिका वापस लेने का आवेदन दिया, जिसके बाद अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने ये भी बताया कि विजय की ओर से पेश वकील को इसकी जानकारी पहले से नहीं दी गई थी और उन्होंने याचिका वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है. अब अदालत के रिकॉर्ड में ये मामला अनडिस्प्यूटेड- वापस लिया गया के रूप में दर्ज हो चुका है.संगीता के याचिका वापस लेने का मतलब ये नहीं है कि अदालत ने मामले में लगाए गए आरोपों को सही या गलत माना है. कोर्ट ने तलाक के कारणों या दोनों पक्षों के बीच विवाद पर कोई फैसला नहीं दिया है. अदालत ने केवल चल रही कार्यवाही को खत्म किया है. साथ ही संगीता को ये राइट्स भी दिए गए हैं कि अगर वो फ्यूचर में जरूरत महसूस करें, तो वो दोबारा कानूनी प्रोसेस को शुरू कर सकती हैं और नई याचिका दायर कर सकती हैं. इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब संगीता ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. याचिका में उन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते में परेशानियों का जिक्र करते हुए मेंटली स्ट्रैस, इमोशनली डिस्टेंस और कॉन्फीडेंस से जुड़े मुद्दों के आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि रिश्ते में आई दरार के कारण उनके शादीशुदा जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है. हालांकि, अब याचिका वापस लिए जाने के बाद इन आरोपों पर अदालत की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है और मामला बिना किसी अंतिम फैसले के समाप्त हो गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading