सारंगढ़ के रामटेक में संपन्न हुआ पी आई ई लिमिटेड का किसान सम्मेलन एवं गोष्ठी कार्यक्रम. कंपनी के अधिकारियों सहित अधिकृत वितरक महेंद्र अग्रवाल भी रहे मौजूद. सैकड़ो की संख्या में कृषक रहे मौजूद




सारंगढ़ के रामटेक में संपन्न हुआ पी आई ई लिमिटेड का किसान सम्मेलन एवं गोष्ठी कार्यक्रम. कंपनी के अधिकारियों सहित अधिकृत वितरक महेंद्र अग्रवाल भी रहे मौजूद. सैकड़ो की संख्या में कृषक रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पी०आई०ई० लिमिटेड कंपनी की तरफ से किसान भाइयों/बहनों के लिए एक किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम-रामटेक में कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। गोष्ठी में धान के खरपतवार नाशी “नॉमिनी गोल्ड” के बारे में बताया गया। जिसमें एक भाग्यशाली किसान श्री पप्पू पटेल, ग्राम खररी बड़े के निवासी हैं, उनको नॉमिनी गोल्ड दवाई लकी ड्रा में एक मोटर साइकिल, पी०आई० मित्र किसान के तहत, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला कृषि विभाग के उपसंचालक अधिकारी श्री आशुतोष श्रीवास्तव जी एवं श्री जयप्रकाश जी गुप्ता (SADO) द्वारा किसान को सम्मानित करते हुए मोटर साइकिल की चाबी प्रदान की गई।वहां मौके पे उपस्थित पी०आई०ई०लि० के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुव्रत साहा (जोनल मैनेजर), श्री सुशील मिश्रा (रीजनल मैनेजर), मनीष वर्मा (मार्केटिंग मैनेजर) और श्री महर्षि गुप्ता जी (टेरिटरी मैनेजर) और ग्राउंड टीम मौजूद थे। साथ में कंपनी के अधिकृत विक्रेता श्री कृषक सेवा केन्द्र के प्रो० श्री महेन्द्र अग्रवाल जी एवं ग्राम के रिटेलर भूषण कृषि केन्द्र को सम्मानित किया गया।सभी प्रोग्राम कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। किसानों भाइयों को धान की आधुनिक खेती एवं कृषि सम्बंधी जानकारी दी गई। अच्छी फसल उत्पादन के लिए सही उपाय बतलाये गये, फसल चक्र को अपनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम काफी सफल रहा, उपस्थित किसान काफी खुश नजर आये।







